फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jugaad consuming electricity 31 thousand units of electricity were found in store

Gorakhpur: जुगाड़ से उपभोग कर रहे थे बिजली, 31 हजार यूनिट बिजली स्टोर मिली

Sun, 20 Nov 2022 10:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Nov 2022 10:47 AM IST
सार

एक साथ 31 हजार यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। इसके अलावा करीमनगर के नबीउल्लाह के परिसर में 32 हजार यूनिट रीडिंग पर बिजली बिल बना था, जबकि जांच के दौरान 38979 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। ऐसे ही तीन और उपभोक्ता मिले जिनके परिसर पर ऐसे ही मीटर रीडिंग स्टोर थी।

विज्ञापन
Jugaad consuming electricity 31 thousand units of electricity were found in store
बिजली विभाग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राप्तीनगर खंड में कई उपभोक्ता जुगाड़ से बिजली जलाते मिले। इनमें चक्सा हुसैन के हंसनाथ सिंह के मीटर में 31000 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। इतनी बिजली का बिल करीब ढाई लाख रुपये का बनता है। शुक्रवार को एसडीओ राप्तीनगर ने जांच की तो ऐसे पांच उपभोक्ता मिले, जिनके मीटर में रीडिंग स्टोर मिली।

विज्ञापन


लंबे समय से मीटर रीडर और जेएमटी के साथ उपभोक्ताओं के मिलीभगत होने की सूचना जिम्मेदारों को मिल रही थी। सूचना के अनुसार, घरेलू उपभोक्ता लंबे समय तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करते। एक समय के बाद जब उनके मीटर में रीडिंग स्टोर हो जाती तो साठगांठ कर मीटर बदल देते।
विज्ञापन


पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने कुछ ऐसे मामलों को पकड़ा और उनकी जांच के लिए पत्र भी लिखा। इसी बीच एसडीओ राप्तीनगर भानू प्रताप ने अपने खंड में कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान बड़े उपभोक्ता हंसनाथ सिंह के कनेक्शन की जांच की। उनके मीटर की पुरानी रीडिंग 45625 हजार यूनिट के खपत से बिजली बिल बना था। जबकि जांच में उनके मीटर में 76433 हजार यूनिट रीडिंग खपत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साथ 31 हजार यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। इसके अलावा करीमनगर के नबीउल्लाह के परिसर में 32 हजार यूनिट रीडिंग पर बिजली बिल बना था, जबकि जांच के दौरान 38979 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। ऐसे ही तीन और उपभोक्ता मिले जिनके परिसर पर ऐसे ही मीटर रीडिंग स्टोर थी।

एसडीओ भानू प्रताप ने बताया कि अपनी टीम के साथ सभी संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की जा रही है। हंसनाथ ने अपने मीटर में रीडिंग छिपाकर करीब ढाई लाख रुपये से अधिक के राजस्व की चोरी की। इन सभी के कनेक्शन पर दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed