{"_id":"63ef1a3ea688355ef70354d8","slug":"jewelry-and-cash-stolen-again-from-wedding-ceremony-in-shipra-lawns-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिप्रा लॉन में शादी समारोह से फिर गहने और नकदी चोरी, CCTV की मदद से जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिप्रा लॉन में शादी समारोह से फिर गहने और नकदी चोरी, CCTV की मदद से जांच शुरू
Fri, 17 Feb 2023 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:40 AM IST
सार
आरोप है कि पीड़ितों ने जब इसकी शिकायत मैरिज हाउस प्रबंधन से की तो मैनेजर और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी करने वाले कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। मैरिज हाउस प्रबंधन किसी भी कीमत पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के शिप्रा लॉन में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। शादी समारोह में पहुंचे व्यक्ति के 10 हजार रुपये नकद और महिला के जेवरात की चोरी की घटना हुई है। इसके पहले भी यहां चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, लेकिन आरोपी महिलाएं आज तक पकड़ी नहीं गईं। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है। राजघाट इलाके के मिर्जापुर निवासी दीपनारायण निगम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके घर में 13 फरवरी को शादी थी।
विज्ञापन
परिवार के सभी लोग शादी में शामिल होने कोतवाली इलाके के बॉबीना होटल के पास स्थित शिप्रा लॉन मैरिज हाउस पहुंचे थे। परिवार में शादी की रश्में चल रही थीं। इस बीच जब वह किसी काम से कमरे में रखा अपना ट्रॉली बैग लेने गए तो देखा कि वह टूटी हुई है और उसमें रखे 10 हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
यह बात जब शादी में बाकी लोगों को पता चली तो कमरे में जिनके भी सामान थे, सभी चेक करने लगे। दीपनारायण के साथ ही उनकी रिश्तेदार वंदना निगम की भी ट्राली टूटी थी और उसमें रखे करीब लाखों के जेवरात गायब थे।
आरोप है कि पीड़ितों ने जब इसकी शिकायत मैरिज हाउस प्रबंधन से की तो मैनेजर और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी करने वाले कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। मैरिज हाउस प्रबंधन किसी भी कीमत पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को तैयार नहीं था। लेकिन, काफी हंगामे के बाद मैनेजर ने जब सीसीटीवी दिखाया तो उसमें चोरी करते हुए चोर कैद दिखे।
इसके बाद दीपनारायण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई और बाद में केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दीप नारायण निगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में शिप्रा लॉन प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध बताई है।