फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Italian citizen who entered India on the way to Nepal arrested

गोरखपुर: नेपाल के रास्ते में भारत में प्रवेश करने वाला इटली का नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आईं ये बातें

Tue, 05 Jul 2022 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली। 
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 09:41 PM IST
सार

उसने म्यांमार के रास्ते 27 अगस्त 2020 को भारत में आने की कोशिश की, लेकिन कोरोना प्रतिबंध के कारण उसे वापस जाना पड़ा। फिर वह म्यांमार से हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचा। नेपाल में दो साल से अवैध रूप से रह रहा था। 

विज्ञापन
Italian citizen who entered India on the way to Nepal arrested
इटली निवासी नेगरी फेडेरिको - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनौली सीमा के पगडंडियों के रास्ते इटली के नागरिक के प्रवेश की सूचना पर एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवानों ने उसे कुनसेरवा बाईपास पर पकड़ लिया। उसे आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद आव्रजन अधिकारी की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन


पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से बरामद पासपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान नेगरी फेडेरिको निवासी इटली के रूप में हुई है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि एसएसबी हरदीडाली को सूचना मिली कि पगडंडियों के रास्ते एक विदेशी नागरिक भारत में घुसपैठ कर गया है। इसके बाद जवानों ने टीम बनाकर उक्त विदेशी नागरिक की तलाश शुरू कर दी। कुनसेरवा बाईपास पर एक विदेशी नागरिक बस की प्रतीक्षा करते देखा गया, जिसे जवानों ने पकड़ लिया और आव्रजन कार्यालय ले गए। 

विज्ञापन

उसके पासपोर्ट की जांच में पता चला कि उसने म्यांमार के रास्ते 27 अगस्त 2020 को भारत में आने की कोशिश की, लेकिन कोरोना प्रतिबंध के कारण उसे वापस जाना पड़ा। फिर वह म्यांमार से हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचा। नेपाल में दो साल से अवैध रूप से रह रहा था। 


 

वह नेपाल से भागकर भारत में आना चाहता था। वह डिपार्चर के लिए नेपाल आव्रजन कार्यालय पहुंचा जहां जुर्माना के साथ सात हजार डॉलर की मांग की गई। इतनी रकम नहीं होने के कारण उसने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया और दिल्ली जाने की कोशिश में था। उन्होंने बताया की विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed