फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It will be separate from the Hindi department, all facilities will be in a separate building.

Gorakhpur News: डीडीयू में बनेगा पत्रकारिता एवं जन संचार संस्थान

Sat, 25 Apr 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
It will be separate from the Hindi department, all facilities will be in a separate building.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान स्थापित किया जाएगा। यह न सिर्फ हिंदी विभाग से अलग होगा बल्कि अलग भवन में शिफ्ट किया जाएगा। विभिन्न सुविधाओं के लिए पीएम उषा मद से धनराशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


डीडीयू में पहले से ही स्नातक और परास्नातक में कोर्स पत्रकारिता एवं जन संचार पाठ्यक्रम का संचालन हो रहा है। नया मीडिया के आने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। यूट्यूब, वेबसाइट के साथ ही परंपरागत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी व्यापक अवसर हैं। इसे देखते हुए सिर्फ विषय के रूप में न चलाकर संस्थान के रूप में चलाने की योजना बनाई गई है। इस संस्थान में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जरूरी लैब भी स्थापित की जाएगी। उसमें आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पत्रकारिता एवं जन संचार संस्थान को लेकर योजना को मुकम्मल रूप दिया जा रहा है। योजना तैयार हो जाने के बाद कार्य परिषद के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि छात्रों की रुचि और पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए इस दिशा में योजना बनाई जा रही है। इस संस्थान में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed