फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Iron rod entered in child neck at deoria

देवरिया: घर के छत पर खेल रहे बच्चे के गले में घुसा था सरिया, डॉक्टर ने दिया जीवनदान

Sun, 26 Apr 2020 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Iron rod entered in child neck at deoria
सर्जन डॉक्टर अभिषेक जीना ने राज को दिया जीवनदान। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर देवरिया के राज (12) के लिए भगवान साबित हुए। बालक के मुंह से आर-पार होते हुए सरिया को डेढ़ से दो घंटे के बीच ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया। बच्चे की हालत पूरी तरह से अब ठीक है। वह पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन


गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बौड़ी तिवारी गांव में शनिवार को राज अपने साथियों के साथ गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान के छत पर खेल रहा था। अचानक वह एक पिलर पर गिर गया। इस बीच पिलर का सरिया उसके मुंह में घुसते आर-पार होकर सीने तक पहुंच गया।
विज्ञापन


बच्चों ने शोर मचाया तो किसी तरह गांव के लोगों ने हिम्मत करते हुए सरिया का एक सिरा काटा। बाकी सरिया का शेष हिस्सा मुंह में फंसा हुआ था। परिजन जिला अस्पताल देवरिया लेकर गए। डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ब्लड आदि जांच करते हुए शनिवार की देर रात 11:45 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बच्चे के मुंह में धंसा सरिया निकाला गया। ऑपरेशन सफल होने पर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ सतीश, सर्जरी विभाग के डॉ अभिषेक जीना व  डॉ सैम्फ, नाक,कान, गला विभाग के डॉ. आरएन यादव व डॉ. वर्तिका शामिल थी। डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि जीभ का अगला हिस्सा, गला व सीने में हुए नुकसान को ठीक कर दिया गया है।


परमानेंट डैमेज नहीं रह गया है। डर था कि कही बच्चा तोतला न हो जाए, लेकिन अब डर नहीं है। वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। परिजनों ने खुशी जताते हुए डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वास्तव में धरती के भगवान डॉक्टर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed