फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IPS Raj Karan Nayyar becomes SSP of Gorakhpur, Gaurav Grover transferred to Ayodhya

Gorakhpur News: IPS राज करण नैय्यर बने गोरखपुर के SSP, गौरव ग्रोवर...अब अयोध्या के कप्तान

Tue, 06 May 2025 10:58 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 06 May 2025 10:58 AM IST
सार

आईपीएस गौरव ग्रोवर का दो जुलाई को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था। गोरखपुर जिले में अभी तक किसी एसएसपी ने तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। आईपीएस गौरव ग्रोवर का कार्यकाल अभी तक में सबसे लंबा कार्यकाल का था।

विज्ञापन
IPS Raj Karan Nayyar becomes SSP of Gorakhpur, Gaurav Grover transferred to Ayodhya
आईपीएस राज करण नैय्यर बने गोरखपुर के नए एसएसपी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर का गोरखपुर से अयोध्या तबादला कर दिया गया है। गोरखपुर में एसएसपी का चार्ज राज करन नय्यर (2012) को मिला है। वे मूल रूप से हरियाणा के फरीबाद के रहने वाले हैं। साल 1987 में जन्मे राजकरन नय्यर ने BE (बायोटेक्नोलॉजी) और M-Tech (नैनोटेक्नोलॉजी) में डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन


इससे पहले जून 2023 से अयोध्या के SSP पद पर तैनात थे। जबकि, डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर में बतौर एसएसपी जून 2022 से तैनात हैं।  डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर में इतना लंबा कार्यकाल निभाने वाले पहले एसएसपी रहे हैं।
विज्ञापन

IPS Raj Karan Nayyar becomes SSP of Gorakhpur, Gaurav Grover transferred to Ayodhya
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शासन ने देर रात कुल 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें गोरखपुर एसएसपी के साथ संत कबीर नगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता का भी तबादला किया है। इन्हेें पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर का जिम्मा दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर संदीप कुमार मीणा का तबादला एसपी संत कबीरनगर पद पर हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed