{"_id":"5f2d3dfc8ebc3e4ad42a3beb","slug":"international-and-national-level-players-villages-will-connect-through-the-connectivity-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने अपने खेल के दम पर देश का बढ़ाया मान, अब योगी सरकार उनके लिए कर रही है ये खास काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने अपने खेल के दम पर देश का बढ़ाया मान, अब योगी सरकार उनके लिए कर रही है ये खास काम
Fri, 07 Aug 2020 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। मेजर ध्यान चंद पथ योजना के तहत इन्हें संवारा जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पत्र लिखकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से ऐसे खिलाड़ियों की सूची मांगी है। जिसके बाद से खेल विभाग ने सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से 13 अगस्त तक अपना पूरा बॉयोडाटा क्षेत्रीय खेल कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सूबे की कमान संभालने के बाद से खेल को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करने पर अच्छी पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। वहीं नौकरी से लगायत सुविधा और संसाधन को भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सीएम ने ये एलान किया था कि सूबे के सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि खिलाड़ियों को अपना पूर्ण बायोडाटा (नाम/पता/मो.न./खेल उपलब्धी) जमा कराना है। इस सूची को लोक निर्माण विभाग को मुहैया कराया जाएगा।