मकर संक्रांति: मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे... सफाई, अलाव व सुरक्षा के हों इंतजाम
कमिश्नर ने अपने सभागार में महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यक्रम स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार प्रसार एवं प्रदर्शनी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। महोत्सव के सभी स्थलों की साफ-सफाई कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए।
विस्तार
बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर ने कहा कि खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मेले के दौरान परिवहन निगम बसों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था कराए। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मोबाइल शौचालय लगवाएं और नियमित सफाई करने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती भी करें। मेला क्षेत्र में पर्याप्त स्थायी एवं अस्थायी प्रकाश व्यवस्था के साथ ही हर तरफ अलाव जलने चाहिए।
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यातायात व्यवस्था की तैयारी अभी से कर लें। वाहनों को पार्किंग के लिए अभी से स्थान चिह्नित कर लें। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करा लें। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान कैंप लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से मेले का लाइव प्रसारण करने को कहा।
बैठक में आईजी जे. रविंद्र गौंड, डीएम कृष्णा करूणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, गीडा सीईओ अनुज मलिक आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर महोत्सव में कलाकारों का चयन कराएंगे डीएम और जीडीए वीसी
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में टेंट, लाइट, साउंड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरा करा लें। स्थानीय कलाकारों का चयन डीएम व जीडीए वीसी करेंगे।
कमिश्नर ने अपने सभागार में महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यक्रम स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार प्रसार एवं प्रदर्शनी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। महोत्सव के सभी स्थलों की साफ-सफाई कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए।
कहा कि महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं। अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में शिल्प मेला, कृषि मेला, मंडलीय सरस प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, स्वामी विवेकानंद, गुरु गोरक्षनाथ की प्रदर्शनी, व्यापार मेला, ऑटो शो, फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के साथ बॉलीवुड के कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.