{"_id":"61583a798ebc3e2894535414","slug":"innocent-girl-died-after-earthen-wall-collapses-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: कुशीनगर में गिरी मिट्टी की दीवार, दबने से मासूम बच्ची की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: कुशीनगर में गिरी मिट्टी की दीवार, दबने से मासूम बच्ची की हुई मौत
Sat, 02 Oct 2021 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:20 PM IST
सार
बारिश की वजह से दीवार जर्जर हो चुकी थी। मां खाना बना रही थी, बेटी कुछ दूरी पर खेल रही थी। इस बीच दीवार गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में लगातार बारिश के चलते कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिरसियां गांव में शनिवार की सुबह कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार गिर गई। उसमें दब जाने से तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस गांव के कन्हैया गोंड का कुनबा कच्चे मकान में गुजर-बसर करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को सुबह कन्हैया की पत्नी जंतीरा खाना बना रही थी, जबकि उनकी तीन साल की बेटी अंशिका कुछ दूरी पर थी। बारिश की वजह से जर्जर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक उनकी बेटी अंशिका पर गिर गई। यह देख जंतीरा ने शोर मचाया तो अगल-बगल के घरों के लोग पहुंच गए। मलबा हटाया, तब तक अंशिका की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कच्चे घर में होता है परिवार का गुजर-बसर
ग्राम प्रधान नवरंग सिंह ने बताया कि कन्हैया के पिता परदेशी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। कन्हैया की माता माता कैलाशी देवी दोनों बेटे मदन गोंड और कन्हैया गोंड से अलग रहती हैं। उनके पास 10 कट्ठा खेत है, जो बंधक पड़ा है। पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड है, जो कैलाशी देवी को मिला है। दस साल पहले कैलाशी देवी को आवास मिला था, जिसमें वह निवास करती हैं। मदन और कन्हैया के पास खेत नहीं है। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दोनों भाइयों का आवास न होने के कारण झोपड़ी में गुजर-बसर करते हैं।
विज्ञापन
भैंस बांधते समय घायल महिला की मौत
रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के बड़वाछापर टोला में शुक्रवार की रात भैंस बांधते समय एक महिला घायल होकर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई। टेकुआटार गांव के बड़वाछापर टोला निवासी अवधेश राजभर की 35 वर्षीय पत्नी इंदू देवी शुक्रवार की रात भैंस बांधने गईं। इसी दौरान भैंस ने मार दिया। इससे इंदू को गंभीर चोट लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद