{"_id":"5e787e318ebc3e768b49823f","slug":"innocent-died-after-falling-in-a-drain-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत
Mon, 23 Mar 2020 02:45 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर नगर के मुख्य मार्ग पर बिजली घर के सामने नाले में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब सड़कें सुनसान थी। कोतवाली पुलिस ने नाले से बच्ची को निकलाया।
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के पिपरा सरवन गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ मुख्य मार्ग उत्तर तरफ बिजली घर के सामने रहते हैं। वह गाड़ी चलाते हैं। रविवार को घर के लोग कमरे में अंदर थे। इसी बीच उनकी सवा दो साल की बच्ची गुड़िया खेलते हुए नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
जनता कोरोना वायरस के चलते सड़के सुनी होने के कारण कोई देख नहीं पाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्ची के शव को निकलवाकर योगेंद्र कुमार को सौंप दिया। नाला जाम होने के कारण ऊपर से होकर बह रहा है। जिसमें मासूम डूब गई।
विज्ञापन
इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि नाले में मासूम गिर गई थी। जिसे निकलवा कर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।