फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ingineeres strike end in gkp

गोरखपुर: रूठे अभियंताओं ने शुरू किया रामगढ़ ताल परियोजना का काम

Thu, 09 Jan 2020 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
ingineeres strike end in gkp
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक के व्यवहार से नाराज होकर सामूहिक अवकाश पर गए रामगढ़ ताल परियोजना के अभियंता एक सप्ताह बाद बुधवार को काम पर लौट आए। सामूहिक छुट्टी पर जाकर विरोध दर्ज कराने वाले अभियंताओं का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखकर वे काम पर लौटे हैं।
विज्ञापन


रामगढ़ ताल परियोजना के सभी अभियंता दो जनवरी को नगर विधायक पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे। अभियंताओं ने सामूहिक अवकाश और उसे लेने का कारण भी शासन और प्रशासन को लिखित रूप में दिया था। अभियंताओं के छुट्टी पर जाने से रामगढ़ ताल परियोजना लगभग ठप हो गई थी। नगर विधायक के समर्थकों ने भी अभियंताओं के खिलाफ शहर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


एक सप्ताह तक खींचतान के बाद कोई परिणाम नहीं निकलने पर अभियंता लखनऊ जाकर जल निगम के एमडी से मिले। अभियंताओं की व्यथा सुनने के बाद एमडी ने जनहित में रामगढ़ ताल परियोजना का काम दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए। बुधवार को सामूहिक छुट्टी खत्म कर सभी अभियंता रामगढ़ ताल परियोजना का काम पूरा करने को लौट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ ताल परियोजना के प्रबंधक रतन सेन सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर कमिश्नर की ओर से आयोजित बैठक में सभी अभियंता शामिल हुए और जनहित के लिए रामगढ़ ताल परियोजना के काम पर लौटने का निर्णय लिया।


वहीं नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि रामगढ़ ताल परियोजना के सारे अभियंता काम पर लौट आए हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। लोकतंत्र में उनको भी अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सामूहिक छुट्टी पर जाकर लोगों को परेशान करना किसी भी तरह सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed