फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indo-Nepal Invitational Athletics Competition held in Nepal

Gorakhpur News: शॉटपुट में एमजी कॉलेज के दो छात्रों को स्वर्ण पदक

Sun, 31 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Invitational Athletics Competition held in Nepal
मेडल के साथ एमजी इंटर कॉलेज के छात्र।
गोरखपुर। भारत-नेपाल की ओर से नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के अंडर-19 शॉटपुट वर्ग में छात्र सूरज यादव ने 13.85 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में अरुण यादव ने 13.15 मीटर दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन्हीं खिलाड़ियों को अवसर मिला था, जिन्होंने अप्रैल माह में मथुरा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया था। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं नीति आयोग के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुई थी। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों ने 28 मई को नेपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय मेधावी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य डॉ. रामनाथ वर्मा, शशि भूषण श्रीवास्तव, डॉ. जनार्दन सिंह, केपी यादव, विजेंद्र राव, ओम प्रकाश मिश्रा, शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, डॉ. चंदन सिंह, मनोज शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed