{"_id":"6a7645301e1ea6e65b0fdbf6","slug":"incident-in-the-gulriha-area-a-revenue-team-that-arrived-to-facilitate-possession-of-the-land-returned-without-taking-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1411119-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चकबंदी टीम के लौटते ही युवक पर हमला, हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चकबंदी टीम के लौटते ही युवक पर हमला, हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके का मामला, जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम बिना कार्रवाई लौट गई
- खुटहन गांव में 22 डिसमिल जमीन के विवाद में वारदात
गुलरिहा। खुटहन गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चकबंदी टीम के लौटने के कुछ देर बाद ही पटीदारों ने युवक को घेरकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक की पीठ में चोट लगी है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हत्या की कोशिश, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुटहन निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पटीदारों से 22 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि चकबंदी के दौरान जमीन पर विपक्षियों का नाम दर्ज हो गया जबकि जमीन उनके नाम है। शिकायत के बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश से शुक्रवार को चकबंदी लेखपाल और कानूनगो जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे।
आरोप है कि राजस्व टीम ने विपक्षियों को बुलाने की कोशिश की लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद बिना पैमाइश और कब्जा दिलाए टीम लौट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि टीम के जाने के बाद पटीदार सागर, सुधाकर, अजय, धर्मेंद्र और गांव के अतुल लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मनीष को घेरकर हमला कर दिया। हमले में चाकू उसकी पीठ में लग गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष के सुधाकर को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।