Gorakhpur: माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन, गोरखपुर ने आजमगढ़ को 57 रनों से हराया
अंडर-17 के उद्घाटन मैच में गोरखपुर मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल को 57 रनों से हराकर आगे की राह बनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ। अंडर-17 के उद्घाटन मैच में गोरखपुर मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल को 57 रनों से हराकर आगे की राह बनाई। उद्घाटन मैच में गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में गोरखपुर ने पांच विकेट पर 106 रन बनाकर आजमगढ़ को 107 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में आजमगढ़ की पूरी टीम 12 ओवर में 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोरखपुर ने मैच को 57 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।
दूसरा मैच देवीपाटन बनाम सहारनपुर के बीच खेला गया। देवीपाटन की टीम ने 12 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में सहारनपुर की टीम कड़े मुकाबले में संघर्ष करते हुए दो विकेट से मैच को जीत लिया। शहर के अलग-अलग खेल मैदान पर नाक आउट मैच में हर ग्राउंड पर दो-दो मैच खेले गए। महाराणा प्रताप के ग्राउंड पर अंडर-19 में लखनऊ बनाम मुरादाबाद के बीच में मैच हुआ। इसमें मुरादाबाद की टीम विजेता बनीं। दूसरा मैच बरेली बनाम मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में बरेली की टीम विजयी रही।
अंडर-17 मैच अभय नंदन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर खेला गया जिसमें, पहला मैच अलीगढ़ बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम विजयी रही। दूसरा मैच प्रयागराज बनाम लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज की टीम विजेता बनी। अंडर-19 का मैच सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के ग्राउंड पर पहला मैच आगरा बनाम आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आगरा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कानपुर बनाम अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम विजेता बनी।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। स्वागत भाषण प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने किया। अतिथियों के प्रति आभार जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर जफर अहमद खां, ओपी सिंह, डॉ. अरुण सिंह, समर बहादुर सिंह, अरुणेंद्र राय, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, किशोर कुमार जायसवाल, संतोष सिंह, शैलेश सिंह आदि मौजूद रहे।