फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in railway double track work

गोरखपुर से नकहा स्टेशन के बीच दोहरीकरण शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
in railway double track work
गोरखपुर से नकहा स्टेशन के बीच दोहरीकरण शुरू मिट्टी भरने और पुल निर्माण का कार्य तेज अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर । गोरखपुर से नकहा स्टेशन तक रेल लाइन का दोहरीकण से शुरू हो गया है। रेल लाइन के किनारे मिट्टी भरने और छोटे पुल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। रेलवे ने वर्ष 2021 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग छह किमी लंबी इस रेल लाइन के किनारे अभी तक 60 हजार क्यूबिक मीटर मिट्टी का कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल एक लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी गिराई जानी है। एक छोटा पुल बनाया जाना है। इसके अलावा नकहा जंगल का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। इसके तहत प्लेटफार्म संख्या एक को मानीराम की तरफ 100 मीटर तक बढ़ाकर ऊंचा किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 भी ऊंचा होगा। इन प्लेटफार्मों पर मानीराम की तरफ 305 मीटर लंबी नई लाइन भी बिछाई जाएगी। दरअसल, गोरखपुर-नकहा के बीच सिंगल लाइन होने के चलते दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनें ही नहीं इंटरसिटी, पैसेंजर और डेमू भी नकहा में आकर घंटो खड़ी हो जाती हैं। नकहा में माल गोदाम होने के चलते मालगाड़ियों का संचलन भी प्रभावित होता। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसम्ही के बीच नई तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है। 21.5 किमी लंबी इस रेल लाइन की स्वीकृति वर्ष 2016-17 में स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य के लिए 186.85 करोड़ की अनुमानित लागत भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed