फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Kushinagar's Karjahan village, 20 upper caste families put a notice outside their house, house is for sale

Kushinagar News: प्रदेश के इस गांव में 20 परिवारों ने घरों पर चस्पा किया, 'मकान बिकाऊ है' जानें कौन है ये

Mon, 29 Apr 2024 06:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
In Kushinagar's Karjahan village, 20 upper caste families put a notice outside their house, house is for sale
गांव वाले ने घरों के बाहर दीवारों पर पोस्टर चस्पा किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुशीनगर जिले के करजहा गांव निवासी 20 परिवारों ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चिपका दिया है। इनका कहना है कि गांव में लगातार के ये एक विशेष बिरादरी की तरफ से उत्पीड़न झेलते आ रहे हैं। गांव में ये काफी दबंग है और इनकी वजह से खेती, किसानी करना भी दूभर हो गया है। इसी से आजिज आकर उन्होंने अपने घर के बाहर ये नोटिस चस्पा कर दी है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि ये मनबढ़ फसलों का सरेआम नुकसान करने के साथ-साथ धर्म के अनुसार त्योहार तक नहीं मनाने दे रहें हैं। हद तो यह बहू बेटियों पर भी छींटाकशी से बाज नहीं आ रहे हैं। कहा, अगर प्रशासन इनकी बात नहीं सुनता है तो वे लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद का कहना कि पोस्टर चिपकाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में जांच के लिए पुलिस भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed