फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Case of inciting suicide filed against the accused of brutalizing a youth

Gorakhpur News: पहले दरिंदगी की, फिर खुदकुशी के लिए उकसाया- केस दर्ज; तीन गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Tue, 18 Jun 2024 06:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

इस मामले में चिलुआताल पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को दो आरोपियों चिलुआताल इलाके एफसीआई कॉलोनी निवासी करन उर्फ आशुतोष मिश्रा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैम्पस टाइप-1 निवासी देवेश राजनन्द को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Case of inciting suicide filed against the accused of brutalizing a youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में दरिंदगी के शिकार युवक के आत्महत्या करने के मामले में शाहपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में भी केस दर्ज किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश में चिलुआताल और शाहपुर पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन


चिलुआताल इलाके के रेल विहार स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को चरगांवा में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले युवक को बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। वह अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में दूसरे दिन चिलुआताल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अप्राकृमिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच घटना से आहत युवक ने शुक्रवार की रात में शाहपुर इलाके के एक योग मंदिर में सागौन के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। इस मामले में सोमवार को मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी चिलुआलात इलाके के फर्टिलाइजर निवासी करन ठाकुर और तीन अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल
इस मामले में चिलुआताल पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को दो आरोपियों चिलुआताल इलाके एफसीआई कॉलोनी निवासी करन उर्फ आशुतोष मिश्रा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैम्पस टाइप-1 निवासी देवेश राजनन्द को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वहीं, रविवार को तीसरे आरोपी चिलुआताल के झुंगिया बाजार के अमवा निवासी अंगद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। पुलिस चौथे फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

यह है मामला
महराजगंज जिले का युवक शाहपुर के चरगांवा में बहन के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई शाहपुर के एक योग मंदिर में 25 वर्षों से काम करते हैं।

उसके परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर करन ठाकुर नाम का एक युवक दोस्ती कर उसे चिलुआताल के रेल विहार स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। उसके बाद आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया।


सभी ने बेल्ट थप्पड़ से मारपीट कर मोबाइल ले लिया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed