{"_id":"66fb84f1ba5e7b6eeb066c53","slug":"in-gorakhpur-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-had-crushed-two-people-with-his-car-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो लोगों को कार से रौंदा था, हो गई थी मौत- फांसी लगा अब खुद की दे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो लोगों को कार से रौंदा था, हो गई थी मौत- फांसी लगा अब खुद की दे जान
Tue, 01 Oct 2024 10:43 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:43 AM IST
सार
गोरखनाथ इलाके के विनायकपुरम काॅलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा विजय प्रताप सिंह का 36 वर्षीय बेटे सूर्य प्रताप सिंह सोमवार की भोर में अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
विस्तार
नकहा पुल के पास पांच महीने पहले दो लोगों को कार से रौंदने वाले सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार की भोर में खुदकुशी कर ली। भोर में अचानक पिता की नींद खुली और उन्होंने बेटे को फंदे से लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम शव घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके के विनायकपुरम काॅलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा विजय प्रताप सिंह का 36 वर्षीय बेटे सूर्य प्रताप सिंह सोमवार की भोर में अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर सूर्य प्रताप का विवाद हुआ और वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। सोमवार की भोर में पिता ने फंदे से लटकता देखा और पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन
पिता, मृतक की पत्नी और पड़ोसी ने मिलकर सूर्य प्रताप को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक की खुदकुशी करने का कारण परिजन अवसाद बता रहे हैं।
विज्ञापन