{"_id":"64f9817e4049acc49d00a536","slug":"impact-of-mega-blog-due-to-cancellation-of-trains-congestion-in-roadways-buses-increased-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉग का असर: ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी रोडवेज बसों में भीड़, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉग का असर: ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी रोडवेज बसों में भीड़, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
Thu, 07 Sep 2023 01:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:25 PM IST
सार
गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जिन रूटों पर यात्री कम हैं, उन रूटों की बसों को ज्यादा भीड़ वाले रूट पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनई रेलवे की 75 से अधिक ट्रेनों के निरस्त होने के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। रोडवेज प्रशासन ने भी लोगों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों के इंतजाम किए हैं। हालांकि, ये बसें यात्रियों की तुलना में नाकाफी दिख रही हैं।
बुधवार की दोपहर दो बजे रेलवे बस स्टेशन पर बशारतपुर के अनिल दिल्ली जाने के लिए बस की तलाश कर रहे थे। उन्हें साधारण बस नहीं मिल रही थी, जो मिलीं भी उनमें सीट नहीं थी। एक घंटा इंतजार करने के बाद मजबूरी में उन्हें जनरथ बस से दिल्ली जाना पड़ा। बड़े काजीपुर की शालिनी को बस्ती जाना था, लेकिन उन्हें रोडवेज की बस नहीं मिल रही थी। इसके बाद वह निजी बस से बस्ती गईं।
इसे भी पढ़ें: सप्ताह भर और झेलिए मुश्किलें, फिर कैंट स्टेशन पर नहीं तरसाएंगी ट्रेनें
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने के कारण कचहरी बस स्टेशन पर शाम पांच बजे वाराणसी जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां आधी बसें खाली जाती थीं, बुधवार को वाराणसी जाने वाली बसें भरीं नजर आईं।