{"_id":"662d9386ea22f95c63081af5","slug":"illegal-vendor-had-delivered-egg-curry-in-the-coach-railways-increased-surveillance-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-540436-2024-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवैध वेंडर ने पहुंचाया था कोच में अंडा करी, रेलवे ने बढ़ाई निगरानी- ऐसे जांच में आया ये सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवैध वेंडर ने पहुंचाया था कोच में अंडा करी, रेलवे ने बढ़ाई निगरानी- ऐसे जांच में आया ये सामने
Sun, 28 Apr 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने यात्रियों को पानी उपलब्ध कराया साथ ही अधिकृत वेंडर से ही खाना खरीदने की सलाह दी
- फोटो : स्रोत-आरपीएफ
यशंवतपुर से गोरखपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में अंडा करी खाकर बीमार हुए यात्रियों के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। इस पर आईआरसीटीसी के अलावा रेलवे की तरफ से भी जांच कराई जा रही है। आईआरसीटीसी की आरंभिक जांच रिपोर्ट में यह अंडा करी किसी अवैध वेंडर की तरफ से ट्रेन में वितरित किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार को रेलवे ने स्टेशनों पर जांच कराई तो गोरखपुर स्टेशन पर भी तीन वेंडर इस तरह के पकड़े गए। इसमें एक चाय और दो छोला-चावल विक्रेता थे।
ट्रेन के नागपुर पहुंचने से पहले ही एसी बोगी के यात्रियों ने अंडा करी का ऑर्डर दे दिया था। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही ऑर्डर सप्लाई के साथ ही कुछ यात्रियों ने प्लेटफाॅर्म के वेंडरों से भी खाने का सामान खरीदा था। करीब दो घंटे बाद रास्ते में उल्टी-दस्त शुरू हो गई।
विज्ञापन
इटारसी, झांसी और कानपुर में ट्रेन रोकी गई, लेकिन यात्रियों का समुचित इलाज नहीं हो पाया। इसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना पर पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेशन पर डॉ. संजय तिवारी ने यात्रियों का इलाज किया।
विज्ञापन
इस घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को ही आईआरसीटीसी ने इसकी आरंभिक जांच करा ली। इसमें अवैध वेंडर से कोच में खाना सप्लाई की बात सामने आते ही रेलवे की तरफ से भी आंतरिक जांच शुरू करा दी गई।
शनिवार की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ टीम ने वेंडरों की जांच की। इस दौरान एक चाय विक्रेता व दो छोला-चावल बेचने वाले अवैध वेंडर पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
यह है मामला
यशंवतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में अंडा-करी खाने से एसी कोच के 109 यात्री बीमार हो गए। सभी को फूड प्वाइजनिंग था। अधिकांश यात्रियों का लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे की मेडिकल टीम ने उपचार किया। शुक्रवार की रात में यह ट्रेन गोरखपुर पहुंची तो यहां भी मेडिकल टीम ने यात्रियों से जानकारी ली। इस दौरान दो यात्री बीमार थे, जिन्हें जरूरी दवाएं दी गईं।