फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you have to get birth and death certificate made, it will take three to four months.

Gorakhpur News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है तो लग जाएंगे तीन से चार महीने

Sat, 17 Feb 2024 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
If you have to get birth and death certificate made, it will take three to four months.
600 से ज्यादा जन्म व 200 आवेदन लटके पड़े हैं मृत्यु प्रमाणपत्र के
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालयों व नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे अभिभावक



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए नगर निगम और तहसील कार्यालयों का भी चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रवेश के लिए जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है। जिन लोगों ने नहीं बनवाया है, उन्हें अचानक प्रमाणपत्र बनवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। जिन लोगों ने बच्चे के जन्म के एक साल बाद तक आवेदन नहीं किया था, उनके मामले में एसडीएम के आदेश से ही प्रमाणपत्र मिल रहा है। ऐसे में ऐसे आवेदकों को दो महीने बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है।



नगर निगम कार्यालय के जोन एक व तीन के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे पहुंचने वाले लोगों में कई जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान थे। जिन लोगों ने विद्यालयों का चयन कर लिया है, अब उन्हें प्रमाणपत्र की चिंता है। किसी को दो माह बाद प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है, तो कुछ लोग दो सप्ताह बाद भी नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को 123 जन्म और मृत्यु के 98 आवेदन लंबित थे, जबकि एक साल बाद तक आवेदन नहीं करने के मामले में जन्म के 498 और मृत्यु के 122 आवेदन तहसील कार्यालय में अटके बताए गए। ये सभी मामले में जनवरी के बाद के हैं। इनमें अधिक संख्या में आवेदन जन्म के हैं, जो बच्चों के प्रवेश में आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में पहुंची एक महिला ने बताया कि उसे दो माह बाद भी प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। उसने एक कर्मचारी से आग्रह किया और फाइलों को मांगकर खुद ही आवेदन ढूंढ़ने लगी, जिन्हें जल्दी है वे ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो जल्द ही प्रमाणपत्र बनवा दें। नंदानगर के राजीव कुमार ने बताया कि 13 दिन पहले भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन किया था, अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया।



-----

तीन बच्चों का प्रमाणपत्र लेने पहुंचे



विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश करना है, और प्रवेश की अंतिम तिथि अगले सप्ताह तक है। मेरे पास तीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र की पर्ची है। नवंबर में ही आवेदन किया था, लेकिन अब तक जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है।

-विमल साहनी, पादरी बाजार



------

बड़ा मुश्किल काम है प्रमाणपत्र बनवाना



तीन दिन पहले मेरे रिश्तेदार की मृत्यु हुई है। महराजगंज से शहर में आवेदन करने आया हूं, ताकि जल्द ही मृत्यु प्रमाणपत्र बन जाए। यहां लोगों की समस्या देखकर चिंता बढ़ गई है कि मुझे बार-बार आना पड़ा तो बहुत रुपये खर्च हो जाएंगे।


-आकाश, महराजगंज



--------

वर्जन



जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र को जल्द से जल्द जारी करने का आदेश दिया गया है। जिन मामलाें में एसडीएम के आदेश से प्रमाणपत्र जारी होने हैं, उनमें देर लग रही है।

-गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed