फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Huts caught fire due to cigarettes one scorched in Gorakhpur

Gorakhpur News: सिगरेट से झोपड़ियों में लगी आग, लाखों का नुकसान, एक झुलसा

Thu, 18 May 2023 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 12:45 PM IST
सार

 बेलीपार क्षेत्र के ग्राम सभा बलुईगाढ़ा में बुधवार की शाम करीब चार बजे राप्ती बंधे के किनारे स्थित शिव शंकर चौधरी और हकीम अंसारी की झोपड़ियां आग से राख हो गई। आग बुझाते वक्त हकीम अंसारी का हाथ झुलस गया।

विज्ञापन
Huts caught fire due to cigarettes one scorched in Gorakhpur
सिगरेट से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बेलीपार थाना क्षेत्र के बलुईगाढ़ा बंधे पर बुधवार शाम सिगरेट से आग लग गई। आग से दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं, बुझाने के दौरान एक शख्स मामूली रूप से झुलस गया। उसका अस्पताल में मलहम पट्टी कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के ग्राम सभा बलुईगाढ़ा में बुधवार की शाम करीब चार बजे राप्ती बंधे के किनारे स्थित शिव शंकर चौधरी और हकीम अंसारी की झोपड़ियां आग से राख हो गई। आग बुझाते वक्त हकीम अंसारी का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: माफिया अजीत इनाम बढ़ाने की तैयारी, तलाश में गैर जनपद में टीम ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव शंकर चौधरी के लगभग दो लाख का नुकसान हुआ और हकीम अंसारी का लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर पहुंचे प्रधान विपिन निषाद ने बताया कि शिव शंकर चौधरी जीवन यापन करने के लिए छप्पर से बने मकान में ही एक गुमटी रखकर परचूरन की दुकान चलाते हैं।

छप्पर से बने मकान में रखे भूसा अनाज इत्यादि सहित सब जलकर राख हो गए। चौकी इंचार्ज भारत भूषण सिंह ने बताया कि किसी राहगीर के फेंके गए सिगरेट के कारण आग लगी है जिसमें हकीम अंसारी का हाथ झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed