{"_id":"66c59792b781a3c428032125","slug":"husband-wife-died-after-coming-in-contact-with-electric-current-from-high-speed-fan-in-badgalganj-gorakhpur-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर के फर्राटा पंखे में आ गया करंट, पति को बचाने गए पत्नी भी आई संपर्क में- दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर के फर्राटा पंखे में आ गया करंट, पति को बचाने गए पत्नी भी आई संपर्क में- दोनों की मौत
Wed, 21 Aug 2024 01:00 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:00 PM IST
सार
राजकुमार निगम (40) पुत्र स्व. सुभाष अपने कमरे में पत्नी विभा व बच्चे के साथ सोए हुए थे। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। अचानक भोर में फर्राटा पंखे में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में राजकुमार निगम आ गए। संपर्क में आते ही वह बिस्तर पर से नीचे गिर गए और उनके ऊपर पंखा गिर गया। पत्नी बचाने के लिए गई तो वो भी संपर्क में आ गई।
विज्ञापन
मृतक पत्नी व पति( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बड़हलगंज स्तित उपनगर के सटे सिधुआपार के कुरावं गांव में बुधवार की सुबह फर्राटा पंखा में करेंट आ जाने से पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली, क्षेत्र के सिधुआपार के कुरावं गांव के राजकुमार निगम (40) पुत्र स्व. सुभाष अपने कमरे में पत्नी विभा व बच्चे के साथ सोए हुए थे। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। अचानक भोर में फर्राटा पंखे में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में राजकुमार निगम आ गए। संपर्क में आते ही वह बिस्तर पर से नीचे गिर गए और उनके ऊपर पंखा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के घर विधायत राजेश त्रिपाठी ने पहुंच कर ढांढस बंधाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें बचाने उनकी पत्नी विभा गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। मृतक के चार पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी बिटिया अंशिका (13 वर्ष) जो कक्षा 7, अर्पिता (9 वर्ष) कक्षा 4, प्रियल (4 वर्ष) व प्राची (3 वर्ष) दोनों प्ले वे स्कूल में पढ़तीं हैं। एक बेटा जो अभी 10 माह का है। पांचों बच्चे अनाथ हो गए। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।