फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband killed wife on day of Hartalika Teej in Kushinagar

यूपी: पति की लंबी आयु के लिए पत्नी ने रखा था तीज व्रत, रात में ही शौहर ने काट दी गर्दन

Fri, 10 Sep 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 03:09 PM IST
सार

घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। एएसपी और सीओ खड्डा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Husband killed wife on day of Hartalika Teej in Kushinagar
छानबीन करती पुलिस व रोते-बिलखते परिजन।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी फरार हो गया है। मौके पर एएसपी और सीओ खड्डा पहुंच कर परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। एएसपी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि पुलिस शीला की हत्या के लिए पति को ही जिम्मेदार मानकर चल रही है।

विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब बीरबल की मां सोमारी देवी बेटे के कमरे में उसे जगाने गई। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर का दृश्य देख चौंक गई। शोर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शीला का शव बिस्तर के नीचे जमीन पर पड़ा था। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  
विज्ञापन


देवरिया बाबू गांव निवासी बीरबल खटीक (28) राजगीर मिस्त्री मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी शीला (26) गुरुवार को हरितालिका तीज व्रत थी। बीरबल के पिता जीतई ने बताया कि पति- पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। बीरबल एक माह रहने के बाद मुंबई से 14 दिन पूर्व घर आया। उसकी शादी 2005 में थाना क्षेत्र के ही हरपुर लाला टोला में ब्रजनारायण की बेटी शीला के साथ हुई थी। इससे दो बच्चे खुशबू और विवेक हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अयोध्या प्रसाद और सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी की मां सोमारी देवी और पिता जीतई से घटना की जानकारी ली। दोनों ने बताया कि बीरबल नशा करता था। शीला के पिता ब्रजनारायण ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बीरबल मुंबई में रहने के दौरान एक महिला के संपर्क में आया था और उसको लेकर अपने घर आया था। तब घर में काफी बवाल हुआ था, उसके बाद वह चली गई तब से घर में पति- पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed