फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband flies into a rage on honeymoon; attempts to strangle wife to death in hotel.

Gorakhpur News: हनीमून पर भड़का पति, होटल में गला दबाकर मारने की कोशिश

Mon, 17 Aug 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Husband flies into a rage on honeymoon; attempts to strangle wife to death in hotel.
- रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का मामला, महिला के मासिक धर्म आने पर नाराज था पति, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


गोरखपुर। शादी के बाद अंडमान निकोबार में हनीमून... लेकिन वहां खुशियों के बजाय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और जानलेवा हमला हुआ। रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति पर पीरियड (मासिक धर्म) आने से नाराज होकर होटल में लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक, होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। बाद में शादी के महज 45वें दिन उसे ससुराल से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद शनिवार रात नौ बजे रामगढ़ताल थाने में दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2023 को दिल्ली के पड़पड़गंज स्थित मैरिज लॉन में निखिल से शादी हुई थी। इससे पहले 30 अप्रैल को गोरखपुर में गोदभराई हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की मांग पर पिता ने 20 लाख रुपये नकद, एक कार समेत 40 लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, चार से 12 जुलाई 2023 के बीच पति उसे अंडमान निकोबार ले गए। वहां पीरियड के दौरान तेज दर्द और अधिक रक्तस्राव होने पर वह रोने लगी। आरोप है कि पति भड़क गए और मारपीट करने के बाद गला दबाने लगे। शोर सुनकर होटल कर्मचारियों के दरवाजा खटखटाने पर उन्हाेंने छोड़ा। दिल्ली से लौटने के बाद महिला के मुताबिक 14 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया गया। करीब तीन साल तक कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगाने के बाद एसएसपी से शिकायत की गई। थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed