{"_id":"6389ab8859018e2a954a44c9","slug":"husband-caught-wife-in-objectionable-condition-then-lover-broke-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में जुर्माना: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पति ने पकड़ा, नाराज प्रेमी ने तोड़ दिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में जुर्माना: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पति ने पकड़ा, नाराज प्रेमी ने तोड़ दिया हाथ
Fri, 02 Dec 2022 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:12 PM IST
सार
गुलरिहा इलाके के एक गांव में बुधवार की रात में एक पति ने पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने पत्नी से सवाल-जवाब किया तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में बुधवार की रात में एक पति ने पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने पत्नी से सवाल-जवाब किया तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया। सिर में भी चोट आई है।
पुलिस ने घायल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार की रात में वह अलग कमरे में आकर सो गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी के पास पहुंच गया।
घर के अंदर खटपट की आवाज होने पर पति की नींद खुल गई और वह पत्नी के कमरे में पहुंच गया। इस पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो प्रेमी फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने पति को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हाथ टूटा होने की वजह से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर भेजी, जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।