फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband beats wife to death in domestic dispute

Gorakhpur: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर

Mon, 06 Nov 2023 10:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Nov 2023 10:15 AM IST
सार

घर में कमरा कब्जाने के विवाद में नगर निगम कर्मी उमेश साहनी ने तलाकशुदा पत्नी पूनम देवी (40) के सिर पर सब्बल मारकर उसकी हत्या कर दी। बचाव में आईं दो बेटियों के सिर पर भी उसने सब्बल से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Husband beats wife to death in domestic dispute
रामगढ़ताल इलाके में हत्या के बाद जांच करते एएसपी व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में कटिया बंधे के पास रविवार को घर में कमरा कब्जाने के विवाद में नगर निगम कर्मी उमेश साहनी ने तलाकशुदा पत्नी पूनम देवी (40) के सिर पर सब्बल मारकर उसकी हत्या कर दी। बचाव में आईं दो बेटियों के सिर पर भी उसने सब्बल से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद से आरोपी उमेश साहनी फरार है। घटना की सूचना पर एएसपी मानुष पारीक पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने खून व अन्य साक्ष्यों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उमेश साहनी नगर निगम में कर्मचारी है। उसका कटिया बंधे के पास मकान है, जिसके कुछ हिस्सों को उसने किराए पर भी दिया है। पहली पत्नी पूनम देवी से उमेश का तलाक हो गया है। उमेश ने पत्नी को दोनों बेटियों तनुजा साहनी (19) व अनामिका साहनी (20) व बेटे राज (10) के साथ घर से निकाल दिया था। पत्नी ने कोर्ट में केस किया था। कोर्ट ने घर में एक कमरा और गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डेढ़ सेमी प्रति साल बढ़ रही हिमालय की चोटी, अभी और लग सकते हैं झटके; विशेषज्ञों ने जताई ये संभावना

बताया जा रहा है कि रविवार को पूनम अपने दो बेटियों के साथ घर पर पहुंच गई। उस समय उमेश घर पर नहीं था और उसकी दूसरी पत्नी प्रिया यादव भी मायके गई थी। शीशा तोड़कर एक बेटी घर में गई और फिर दरवाजा अंदर से खोला, जिसके बाद अन्य लोग अंदर चले गए। तीनों कमरे में गए और वहां पर दूसरी पत्नी प्रिया यादव के सामान को आग लगा दिया और उसी कमरे में खुद का सामान रख दिया।

तभी उमेश वहां पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान सब्बल (लोहे का औजार) से उमेश ने पूनम के सिर पर हमला कर दिया। मां पर हमला देखकर बेटियां बचाने गईं तो उनके सिर पर भी उमेश ने हमला कर दिया। तीनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।

इसे भी पढ़ें: छोड़ने के तीन घंटे बाद होटल भूकंप से जमींदोज... कांप उठे अंकित; कहा-ईश्वर की कृपा से बची जान

 इसके बाद उमेश ने पूरे कमरे को साफ किया और तीनों को एक ठेले पर लादकर कहीं ले जा रहा था। पास में ही रहने वाली एक रिश्तेदार को इसकी भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरोपी दूर से पुलिस को देखते ही ठेला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पूनम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बेटियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed