{"_id":"6281d8d54f5910774f23da09","slug":"hsrp-from-today-0-to-3-numbers-will-be-deducted-5000-challan-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSRP: आज से 0 से 3 तक नंबर वालों का कटेगा 5000 का चालान, जानिए 4 से लेकर 9 तक वालों की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HSRP: आज से 0 से 3 तक नंबर वालों का कटेगा 5000 का चालान, जानिए 4 से लेकर 9 तक वालों की समय सीमा
Mon, 16 May 2022 10:23 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 May 2022 10:23 AM IST
सार
पिछले वर्ष सितंबर से ही सभी व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। अब पंजीकरण संख्या के अंत में 2 व 3 नंबर वाले वाहनों पर भी एचएसआरपी अनिवार्य हुई।
विज्ञापन
एचएसआरपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजीकरण संख्या के अंत में 0 और 1 के बाद अब 2 व 3 अंक वाले निजी वाहनों पर भी सोमवार से परिवहन विभाग कार्रवाई शुरू कर देगा। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से वाहनों पर कलर कोटेड हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। पिछले वर्ष सितंबर से ही व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई थी। इसके बाद इस वर्ष विगत 15 फरवरी से पंजीकरण संख्या के अंत में 0 और 1 नंबर वाले वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य की गई थी। अब 15 मई से अंत में 2 व 3 नंबर होने वाले वाहनों पर भी एचएसआरपी न होने पर पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
इन नंबरों पर एचएसआरपी लगवाने की यह है समय सीमा
- जिन वाहनों के नंबर के अंत में 4 या 5 है, उसपर 15 अगस्त 2022 तक
- जिन वाहनों के नंबर के अंत में 6 या 7 है, उसपर 15 नवंबर 2022 तक
- जिन वाहनों के नंबर के अंत में 8 या 9 है, उसपर 15 फरवरी 2023 तक