फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   House owner scalded in blast following gas leak dies

Gorakhpur News: गैस रिसाव के बाद धमाके में झुलसे मकान मालिक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
House owner scalded in blast following gas leak dies
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-1 स्थित एलआईजी-156 मकान में शनिवार सुबह गैस चूल्हे की मरम्मत के दौरान हुए हादसे में झुलसे मकान मालिक रंजन दास (75) की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी जया दास, घर में काम करने वाली दशावती देवी और गैस हॉकर परवेज भी झुलस गए थे।
विज्ञापन

तीनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर-एक स्थित घोषीपुरवा निवासी गैस हॉकर परवेज ने दो दिन पहले ही रंजन दास के घर सिलिंडर पहुंचाया था। शनिवार सुबह चूल्हे में सिलिंडर लगाने के बाद गैस धीमी जल रही थी। इसी शिकायत पर रंजन दास ने परवेज को मरम्मत के लिए बुलाया था। हॉकर रसोई में चूल्हे की मरम्मत कर रहा था तभी गैस रिसाव से घर में गैस फैल गई। इसी दौरान अचानक आग लगने के साथ जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि कमरे के दो दरवाजे टूट गए और छत पर लगा टीनशेड भी उड़ गया। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed