{"_id":"6481911801b68a17e306f8e7","slug":"hostel-students-create-ruckus-in-shops-on-railway-station-road-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हॉस्टल के छात्रों ने रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानों में मचाया उत्पात, पुलिस आई तब भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हॉस्टल के छात्रों ने रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानों में मचाया उत्पात, पुलिस आई तब भागे
Thu, 08 Jun 2023 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:58 PM IST
सार
हॉस्टल से निकले छात्र रेलवे स्टेशन की एक-एक दुकान पर रात 9:30 बजे के बाद पहुंचने लगे। छात्रों का हुजूम देखकर दुकानदार भी दर्शन हो गए और उनकी बातों में हामी भर दी। इसी दौरान छात्र मुरादाबादी बिरयानी कॉर्नर पर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उत्पात शुरू कर दिए।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन रोड पर छात्रों का हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉस्टल में मेस में दिक्कत आने के बाद बुधवार की रात रेलवे स्टेशन की सड़कों पर उतर गए। एक-एक दुकानों पर जाकर हॉस्टल के छात्रों के लिए अलग से दाम तय करने का दबाव बनाने लगे। लंबे समय बाद गोरखपुर में इस तरह के हालात देख सब कोई हैरान हो गया और किसी की किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदारों से संपर्क कर ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल से निकले छात्र रेलवे स्टेशन की एक-एक दुकान पर रात 9:30 बजे के बाद पहुंचने लगे। छात्रों का हुजूम देखकर दुकानदार भी दर्शन हो गए और उनकी बातों में हामी भर दी। इसी दौरान छात्र मुरादाबादी बिरयानी कॉर्नर पर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उत्पात शुरू कर दिए।
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना देखकर आसपास के दुकानदार भी डर गए और फिर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि, सिपाही राजेश सिंह के पहुंचने पर आरोपी तितर-बितर होकर भाग गए थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति का घेरा आवास
छात्रावास के अधीक्षक से लिया इस्तीफा, छात्रों पर भी होगी कार्रवाई
मेस शुरू कराने, पानी, बिजली और सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रावासियों पर गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगा। वहीं छात्रावास के अधीक्षक का इस्तीफा ले लिया गया है। विवि प्रशासन के मुताबिक छात्रावासी अपनी समस्याओं को डीन और समन्वयकों से बताए बिना कुलपति आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच गए थे।
छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नही देने के लिए कोऑर्डिनेटर्स तथा डीन को नोटिस देने का निर्देश दिया गया है। आरपी शुक्ल छात्रावास के अधीक्षक से अपना कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न नहीं किए जाने पर कुलपति के निर्देशानुसार उनका इस्तीफा ले लिया गया है।
छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नही देने के लिए कोऑर्डिनेटर्स तथा डीन को नोटिस देने का निर्देश दिया गया है। आरपी शुक्ल छात्रावास के अधीक्षक से अपना कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न नहीं किए जाने पर कुलपति के निर्देशानुसार उनका इस्तीफा ले लिया गया है।