{"_id":"64817e9d05fdc063050cb957","slug":"two-water-coolers-near-gorakhpur-university-main-gate-damaged-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति का घेरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति का घेरा आवास
Thu, 08 Jun 2023 12:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:44 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि छात्रावास में बिजली, पानी, सफाई और मेस की स्थिति बहुत खराब है। जिसके चलते उनकी दिनचर्या खराब होने के साथ पठन-पाठन भी नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर वह कई बार वार्डेन समेत जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
बिजली, खाना और पानी की समस्या को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति आवास के सामने प्रदर्शन करते विद्य
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वर्गीय राम प्रताप शुक्ल छात्रावास में बिजली, पानी, सफाई और मेस की खराब स्थिति को लेकर के बुधवार देर शाम छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कुलपति आवास का घेराव कर प्रदर्शन किए। डीएसडब्ल्यू के आश्वासन के बाद छात्रावासी शांत हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि छात्रावास में बिजली, पानी, सफाई और मेस की स्थिति बहुत खराब है। जिसके चलते उनकी दिनचर्या खराब होने के साथ पठन-पाठन भी नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर वह कई बार वार्डेन समेत जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मुंबई के होटल में गुजरात के व्यापारी की हत्या का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार, वेटर का करता था काम
विज्ञापन
देर शाम साढ़े सात बजे छात्रावासी कुलपति आवास पर पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह मौके पर पहुंचे। छात्रों की दिक्कतों को सुनने के बाद उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू: जमानतदारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, लेंगे इकरारनामा
बाद में छात्रों ने मांगों से संबंधित पत्रक उन्हें सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान छात्रावासी शशि द्विवेदी, पीयूष कुमार, विक्रम कुमार, डीके सिंह, आकाश, तोष निधि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।