{"_id":"5fa1adc68ebc3ec5f1252a94","slug":"honest-homegard-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp371937134","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की ईमानदारी ने युवती के चेहरे पर लौटाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की ईमानदारी ने युवती के चेहरे पर लौटाई खुशी
विज्ञापन

गोरखपुर। होमगार्ड प्रवीण श्रीवास्तव की ईमानदारी ने एक परेशान युवती के चेहरे पर फिर से खुशी ला दी। दरअसल, युवती का पर्स गिर गया था और वह परेशान थी कि रुपये तो गए ही कई जरूरी कागजात से दोबारा बनवाने पडे़ंगे। लेकिन प्रवीण ने पुलिस की मदद से युवती को बुलवाया और उसे पर्स लौटाया गया। पर्स पाकर युवती ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की रहने वाले दिनेश नायक की बेटी संध्या नायक का पर्स रास्ते में गिर गया था। इस दौरान ड्यूटी कर रहे होमगार्ड प्रवीण श्रीवास्तव की नजर पर्स पर पड़ गई। पर्स लेकर वह सीधे एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंच गए। वहां पर मौजूद पुलिस वालों ने पर्स में मौजूद आधार कार्ड से पहचान कर संध्या को बुलाया। कैंप कार्यालय आकर संध्या ने पर्स वापस लिया और पुलिस की सराहना की।