{"_id":"5f73558e8ebc3e9c021674e9","slug":"home-isolates-24-corona-patient-will-be-hospitalized-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में होम आइसोलेट 24 संक्रमित होंगे अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में होम आइसोलेट 24 संक्रमित होंगे अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह
Wed, 30 Sep 2020 08:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:46 AM IST
सार
- गंभीर बीमारियां भी होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग कराएगा शिफ्ट
- सांस लेने में हो दिक्कत या कोई अन्य परेशानी तो होम आइसोलेशन से बचें
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में होम आइसोलेट 24 संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग खुद ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराएगा। इन मरीजों को कोरोना के साथ ही मधुमेह, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां भी होने के कारण यह फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले में 24 ऐसे मरीज हैं, जिनकी हालत होम आइसोलेशन लायक नहीं है, फिर भी परिजन उन्हें आइसोलेट किए हैं। ऐसे 24 मरीजों की लिस्ट विभाग ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि फालोअप के दौरान होम आइसोलेशन में 24 ऐसे मरीज मिले हैं, जिनकी तबीयत ज्यादा खराब है, उन्हें विभाग 100 बेड टीबी अस्पताल सहित अन्य कोविड अस्पताल में भर्ती कराएगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से मरीजों के होम आइसोलेशन को मंजूरी मिलने के बाद जिले के कोविड अस्पतालों में बेड फुल होने की समस्या खत्म हो गई है। लेकिन, छूट मिलने के बाद कई गंभीर मरीज भी अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाह रहे हैं। ऐसे में कई बार गंभीर मरीजों की जान तक चली जा रही है।
विज्ञापन
हाल ही में दो बुजुर्गों की होम आइसोलेशन में मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों को लेकर सतर्क हो गया है। विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जिनको जरा भी सांस लेने में सहित अन्य परेशानियां हो, वे होम आइसोलेशन में बिल्कुल न रहें। 100 बेड टीबी अस्पताल सहित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने 500 बेड के कोविड अस्पताल में भर्ती हो जाएं।