{"_id":"5f510c038ebc3e53ab7cfa26","slug":"home-isolated-rail-workers-will-not-be-deducted-salary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट रेल कर्मियों का नहीं कटेगा वेतन, रेलवे बोर्ड का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट रेल कर्मियों का नहीं कटेगा वेतन, रेलवे बोर्ड का निर्देश
Thu, 03 Sep 2020 09:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
कोरोना काल में लॉकडाउन या अनलॉक के दौरान दफ्तर नहीं पहुंचने वाले रेलकर्मी ऑनड्यूटी माने जाएंगे। यही नहीं सूचना देकर होम आइसोलेट रहने वाले रेल कर्मियों का भी वेतन नहीं कटेगा। इन रेल कर्मियों को रेलवे प्रशासन विशेष आकस्मिक अवकाश देगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की निदेशक प्रशासन अनीता गौतम ने इस संबंध में गुरुवार को सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि सहयोगी के संक्रमण की जानकारी होने पर होम आइसोलेट रहने वाले और लॉकडाउन के चलते मुख्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मियों को सक्षम अधिकारी के आदेश पर ड्यूटी या नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना संक्रमित या कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले ऐसे रेलकर्मी जो होम आइसोलेट थे, उनके वेतन से भी कटौती हो गई थी। वेतन को लेकर रेल कर्मियों में कोरोना काल में अवकाश को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे संगठनों ने स्वागत किया
इस मामले को रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय व प्रवक्ता एके सिंह ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश से भ्रम की स्थिति खत्म हो गई। वहीं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त ने भी निर्णय का स्वागत किया है।
उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय व प्रवक्ता एके सिंह ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश से भ्रम की स्थिति खत्म हो गई। वहीं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त ने भी निर्णय का स्वागत किया है।