{"_id":"628f480f1756f23acb346ff0","slug":"home-and-water-tax-can-be-deposited-by-debit-credit-card-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: घर बैठे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जमा सकेंगे गृह और जल कर, मिल जाएगी डिजिटल रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: घर बैठे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जमा सकेंगे गृह और जल कर, मिल जाएगी डिजिटल रसीद
Thu, 26 May 2022 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 May 2022 02:57 PM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सभी राजस्व निरीक्षक और कर निरीक्षकों को टैक्स कलेक्शन मशीनें मुहैया करा दी गई हैं। टैक्स कलेक्शन मशीनों पर लोग डिजिटल माध्यम से अपने कर का भुगतान कर सकेंगे। राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक अब मैनुअल रसीद नहीं काटेंगे।
विज्ञापन
Credit Card
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह, जल और सीवर टैक्स का भुगतान अब और आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति घर से ही क्यूआर कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या चेक के माध्यम से भुगतान कर सकेगा। भुगतान के कुछ ही देर में संबंधित के पंजीकृत मोबाइल पर डिजिटल रसीद आ जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने सभी टैक्स निरीक्षकों को टैक्स कलेक्शन मशीन मुहैया करा दिया है, जिसमें डिजिटल भुगतान की सभी सुविधा रहेगी। नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर अब तक मैनुअल पर्ची काटकर पेमेंट लेते थे। जिसे लेकर नागरिकों में संशय की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन
कई बार लोगों ने चेक से भुगतान किया लेकिन उनका गृहकर अदा ही नहीं हुआ। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब नागरिक जैसे ही टैक्स का भुगतान करेंगे उनके पंजीकृत मोबाइल पर एक लिंक आ जाएगा। इसमें भुगतान से लेकर बकाए की स्थिति की जानकारी होगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सभी राजस्व निरीक्षक और कर निरीक्षकों को टैक्स कलेक्शन मशीनें मुहैया करा दी गई हैं। टैक्स कलेक्शन मशीनों पर लोग डिजिटल माध्यम से अपने कर का भुगतान कर सकेंगे। राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक अब मैनुअल रसीद नहीं काटेंगे।