फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   holi special train 2020 from gorakhpur to mumbai and Delhi to hawrah

होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, मुंबई, दिल्ली के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Wed, 04 Mar 2020 01:20 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Mar 2020 01:20 PM IST
सार

  • होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
  • मुंबई, आनंद विहार टर्मिनस और हावड़ा के लिए चलेंगी

विज्ञापन
holi special train 2020 from gorakhpur to mumbai and Delhi to hawrah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और हावड़ा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई, हावड़ा और गोरखपुर के रास्ते कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनस (दिल्ली) के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन


आठ को रवाना होगी हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल
03131 नंबर की ट्रेन हावड़ा से आठ मार्च को रात 11.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बर्द्धमान, भागलपुर, नरकटियागंज, कप्तानगंज के रास्ते दूसरे दिन रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03232 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल दस मार्च को सुबह 4.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल के रास्ते दूसरे दिन सुबह 3.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल छह को

02597 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल गोरखपुर से छह और 13 मार्च को सुबह आठ बजे से रवाना होगी। ट्रेन गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और कल्याण के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 12.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 02598 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल सीएसएमटी से सात और 14 मार्च को दोपहर बाद 2.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कल्याण, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा होते हुए दूसरे दिन रात आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल आज से
04052 आनंद विहार टर्मिनस-कामख्या स्पेशल चार और नौ मार्च को रात 11.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर कैंट होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 2.30 बजे गोरखपुर से छूटकर छपरा के रास्ते तीसरे दिन दोपहर बाद 2.45 बजे कामाख्या पहुंचेगी। 04051 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस कामाख्या से सात और 12 मार्च को सुबह 5.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन छपरा के रास्ते रात 2.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन शाम को सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed