फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hit and run new law Long queues at petrol pumps for oil in Gorakhpur

Gorakhpur News: ट्रक चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल का संकट!... तेल के लिए पंपों पर लगी लंबी लाइन

Tue, 02 Jan 2024 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

गोरखपुर शहर के टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लगी है। वहीं, कुनराघाट, यूनिवर्सिटी पेट्रोल पंप, नौसड़ सहित कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। भीड़ बढ़ने के चलते पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
hit and run new law Long queues at petrol pumps for oil in Gorakhpur
टॉउनहाल पेट्रोल पंप पर तेल के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिट एंड रन कानून में संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है। पेट्रोल पंप ड्राई होने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच गए।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर के टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लगी रही। वहीं, कुनराघाट, यूनिवर्सिटी पेट्रोल पंप, नौसड़ सहित कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। भीड़ बढ़ने के चलते पंप संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री ऑटो का सहारा ले रहे हैं उन्हें हड़ताली रोक रहे हैं। सवारी उतारकर मारपीट करने पर उतारू हो रहे हैं।

देशभर में चल रहे इस आंदोलन का असर गोरखपुर में और बड़ा होता दिख रहा है। आलम यह है कि भोर से ही बस और ऑटो ड्राइवर जहां-तहां अपनी गाड़ी खड़ी कर चले गए। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दरअसल, नए कानून के तहत हिट एंड रन केस में अब 10 लाख रुपये का जुर्माना और सात साल सजा तय कर दी गई है।

इसे लेकर देशभर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध की अगुवाई की है। सभी शहरों में चक्का जाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed