फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter accused of assaulting BJP worker arrested

Gorakhpur News: भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 07 Dec 2023 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 01:57 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
History sheeter accused of assaulting BJP worker arrested
एम्स थाने में हिस्ट्रीशीटर मनोज यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ता पंकज पासवान से मारपीट करने के आरोपी सपा के पूर्व पार्षद के भाई व हिस्ट्रीशीटर मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने उस पर मारपीट करने, एससीएसटी की धारा में केस दर्ज था।

विज्ञापन


घटना में शामिल एक भाई राहुल यादव को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। खबर है कि सपा नेता भी घटना में वांछित है, वह फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान एम्स इलाके के नंदानगर निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दरगहिया निवासी पंकज पासवान पर बीते रविवार की रात हमला हुआ था। पंकज के भाई रवि प्रकाश ने तहरीर में लिखा है कि 19 नवंबर की रात में पंकज छावनी क्रॉसिंग के पास से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गुर्गे से खुला खेल...स्मैक की धंधेबाज मंजू अब बेटे के साथ सक्रिय

आरोप है कि उसी समय दरगहिया निवासी श्याम यादव के भाई राहुल और रमन पासवान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पंकज पर हमला कर दिया था। इस हमले में उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: युवती ने लगाई गुहार: बोली- साहब! मेरी मां ने मुझे हरियाणा में चार लाख में बेच दिया है, बचा लीजिए

उधर, पंकज ने पुलिस को बताया था कि मारपीट में श्याम यादव और मनोज यादव भी मौजूद था। पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस श्याम यादव की भूमिका की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed