फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   game open with henchmen Smack businessman Manju now active with son

Gorakhpur News: गुर्गे से खुला खेल...स्मैक की धंधेबाज मंजू अब बेटे के साथ सक्रिय

Thu, 07 Dec 2023 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एक युवक को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। पूछताछ में उसने मंजू और सुधीर का नाम बताया है, केस में उनका नाम बढ़ाकर वांछित कर दिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
game open with henchmen Smack businessman Manju now active with son
राजघाट थाने में स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मैक की धंधेबाज मंजू निषाद के गुर्गे को राजघाट पुलिस ने मंगलवार को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंजू और उसके बेटे सुधीर का नाम लिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही गैंगस्टर के मामले में दोनों के मकान और जमीन को जब्त किया गया था।

विज्ञापन


एक बार फिर नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को वांछित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खबर है कि पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी है, लेकिन वे फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान चकरा अव्वल निवासी अभिषेक उर्फ भाेपू के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम पुलिस को उसे स्मैक लेकर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को अमरूद के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 49 ग्राम स्मैक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: युवती ने लगाई गुहार: बोली- साहब! मेरी मां ने मुझे हरियाणा में चार लाख में बेच दिया है, बचा लीजिए

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मंजू और सुधीर ने स्मैक दिया था। इसे लेकर अभी वह बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। उसने ही मंजू और सुधीर के नए ठिकाने की जानकारी भी दी। पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: ग्रहों का राशि परिवर्तन: 13 दिसंबर से पांच ग्रहों की बदलेगी चाल, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

27 करोड़ की संपत्ति की गई थी जब्त
पुलिस व प्रशासन की टीम ने 17 नवंबर को मंजू की 27 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था। इसके बाद भी ये लोग स्मैक का धंधा करते मिले हैं। मंजू व सुधीर पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एक युवक को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। पूछताछ में उसने मंजू और सुधीर का नाम बताया है, केस में उनका नाम बढ़ाकर वांछित कर दिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed