फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History of Nagari Kalika Temple from the Azad Hind Fauj

Gorakhpur News: आजाद हिंद फौज से जुड़ा से नगरी कालिका मंदिर का इतिहास

Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
History of Nagari Kalika Temple from the Azad Hind Fauj
गोरखपुर। गोरखपुर के दक्षिणांचल में महाबीर छपरा से छह किमी दूर बांसगांव मार्ग पर कछार में स्थित माता नगरी कालिका मंदिर प्राचीन और ऐतिहासिक है। मंदिर का इतिहास आजाद हिंद फौज से जुड़ा है। नवरात्र में मंदिर में काफी लोग दर्शन पूजन करने जाते हैं। मान्यता है कि भगवती की पूजा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

ताल क्षेत्र के निर्जन स्थान में बने मंदिर में दूर-दराज के लोग पूजा करने जाते हैं। बांसगांव-महावीर छपरा रोड के निर्माण के बाद मंदिर तक जाना सुगम हो गया है। चार दशक पहले नवरात्र में सवा महीना मेला लगा करता था। 1977 के बाद मेला बंद हो गया। भक्तों के प्रयास से फिर मंदिर का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरवल निवासी इतिहासकार डॉ. दानपाल सिंह बताते हैं कि जनश्रुतियों के अनुसार आजाद हिंद फौज से जुड़े पंजाब निवासी सूर्य नारायण चोपड़ा मंदिर में साधू के वेश में रहते थे। यह मंदिर प्राचीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed