फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy traffic in Ghanta Ghar market on every day gorakhpur

अमर उजाला लाइव: अधूरी कोशिश को पूरा कर दें तो नहीं लगेगा जाम, बढ़ेगा व्यापार

Mon, 10 Apr 2023 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 03:15 PM IST
सार

व्यापारियों ने बताया, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसे लेकर पहल की। शिकायत पर वह खुद आए थे और घंटाघर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों को लालडिग्गी के पास शिफ्ट करा दिया। वाहनों के लिए स्टैंड बाजार में ही खाली पड़ी जमीन में चिन्हित कर दिया गया।

विज्ञापन
Heavy traffic in Ghanta Ghar market on every day gorakhpur
घंटाघर चौराहे पर पुलिस द्वारा किया गया बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के घंटाघर बाजार में रविवार को भी चहल-पहल के बीच जाम में फंसी गाड़ियों का शोर था। अभी भी यहां के व्यापारियों का दर्द यही है कि जाम से पूरी तरह से निजात नहीं मिल पाया। व्यापारी खुद ही बोल रहे हैं, एसपी सिटी ने पहल तो की है, इसका फायदा भी हुआ। पहले से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उनकी कोशिश को मातहत पूरी तरह से पालन करा दें तो हमें जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी और व्यापार भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

व्यापारी बताते हैं कि जाम की वजह से लोग घंटाघर से मुंह मोड़ लेते हैं और दूसरे बाजारों में चले जाते हैं। यही वजह है कि घंटाघर के जितने भी बड़े व्यापारी है, वह गोलघर में अपना एक अन्य दुकान भी संचालित करते हैं।
विज्ञापन


घंटाघर पुराना बाजार है। एक समय था कि यही एक मात्र बाजार था, लेकिन बदलते समय अब यहां के बाजार ने विस्तार ले लिया है। अब खरीदारी के लिए ज्यादातर लोग वाहन से आना चाहते हैं। इस बाजार में चारपहिया लाना किसी जंग से कम नहीं। दूसरे बाइक वालों के लिए भी रास्ता नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दो साल पहले गिट्टी डालकर छोड़ दी, नहीं बनाई सड़क

व्यापारियों ने बताया, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसे लेकर पहल की। शिकायत पर वह खुद आए थे और घंटाघर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों को लालडिग्गी के पास शिफ्ट करा दिया। वाहनों के लिए स्टैंड बाजार में ही खाली पड़ी जमीन में चिन्हित कर दिया गया, लेकिन एक बार फिर यहां पर कब्जा हो गया है।

ठेले-खामोचे वालों से जगह ही नहीं बच पा रही है, जिससे वाहन के लिए जगह कम पड़ जा रही है। फिर वह जिस दुकान पर खरीदारी करने के लिए जाते हैं, वहीं पर वाहन खड़ा कर देते हैं और जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

फुटपाथ खाली कराया गया, लेकिन स्टैंड पर कब्जा

Heavy traffic in Ghanta Ghar market on every day gorakhpur
बंधु सिंह पार्क में खड़ा किया गया दो पहिया वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

घंटाघर के चारों तरफ बेल्ट, कपड़ा वाले फुटपाथ पर ही दुकान लगाते थे, जिस वजह से जाम ज्यादा लगता था। लेकिन, पुलिस ने फुटपाथ को खाली करा दिया। दूसरे यहां पर वाहन स्टैंड बना दिया गया था, जिस वजह से संकरी सड़क पर जगह ही नहीं बचता था, यह भी जाम की वजह थी। यह यहां से हट गया, लेकिन स्टैंड जो तय किया गया, वहां पर कब्जा पूरी तरह से नहीं हट पाया, जिस वजह से जाम लगता है।

वाहन स्टैंड में खड़े हों तो मिलेगी राहत
व्यापारी आशीष सर्राफ ने कहा कि जो वाहन स्टैंड तय किया गया है, वहां पर कब्जा है, जिस वजह से जाम लगता है। क्योंकि दुकान पर आने वाले लोगों को जगह नहीं मिलती। वह मजबूरी में दुकान के बाहर ही बाइक खड़ी कर देते हैं और जाम लग जाता है।

इसे भी पढ़ें: साहब! खोवा मंडी को न बनने दें पार्किंग वाली गली, अब नजरें इनायत करें हुजूर

व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत
व्यापारी संदीप मोदनवाल ने कहा कि जाम से निजात के लिए पुलिस ने काम किया है। एसपी सिटी ने फुटपाथ से कब्जा हटाकर उन्हें भी जगा दिला दी है, लेकिन तय स्टैंड से कब्जा पूरी तरह से नहीं हो पाया है। पुलिस थोड़ी सी कोशिश कर दें तो जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

व्यापार भी बढ़ जाएगा

व्यापारी अनूप अग्रवाल ने कहा कि जाम के लिए जो इंतजाम सोचे गए हैं, उस पर पूरी तरह से काम हो जाए तो फिर जाम से निजात मिल जाएगी। जाम नहीं लगे और सब कुछ व्यवस्थित हो जाए तो इससे व्यापार भी बढ़ जाएगा। जाम की वजह से कई लोग आना नहीं चाहते हैं।

सख्ती की जाए तो मिलेगी राहत
व्यापारी दीपक वर्मा ने कहा कि दुकान के बाहर वाहन खड़े हो जाते हैं, इस वजह से जाम लगता है। इन्हें जगह दी जाए और पुलिस थोड़ी सख्ती कर दे तो जाम से निजात मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। अपने ग्राहक को दुकानदार ज्यादा टोक नहीं सकते हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि घंटाघर के वाहनों के लिए पार्किंग की एक और जगह तलाशी जा रही है। इसके अलावा ठेले-खोंमचे वालों को कहीं और विस्थापित करने या फिर बाजार के समय को देखते हुए ठेले लगाने की अनुमति दी जाएगी। वहां पर व्यापार करने में दिक्कत न आने पाए इसके लिए कई काम कर दिए गए हैं। जल्द ही विचार-विमर्श कर कुछ ऐसा रास्ता निकाला जाएगा ताकि ठेला लगाकर रोजगार करने वाले भी जीवन यापन कर सकें और व्यापारियों को भी दिक्कत न होने पाए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed