{"_id":"62789275633eb10d3c02856f","slug":"heavy-rain-accompanied-by-strong-wind-brought-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, खुशनुमा हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, खुशनुमा हुआ मौसम
Mon, 09 May 2022 09:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 May 2022 09:33 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद चार बजे से अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू किया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
हालांकि बारिश एक साथ सभी जगहों पर न होकर किस्तो-किस्तों में अलग-अलग क्षेत्र में हुई। मसलन मेडिकल कॉलेज रोड, शाहपुर, राप्तीनगर आदि क्षेत्र में जब बारिश शुरू हुई तो शहर के आधे हिस्से गोलघर, पैडलेगंज, बेतियाहाता, रुस्तमपुर आदि में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। वहीं खोराबार क्षेत्र में सुबह ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
इस दौरान क्षेत्र के बनसप्ती मंदिर के पास एक पेड़ गिरने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एक बच्ची के भी घायल होने की सूचना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आपदा विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।