{"_id":"648fe8331594b3bb1d001bf5","slug":"heat-stroke-in-gorakhpur-death-of-137-people-in-four-days-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Heat Stroke in Gorakhpur: चार दिन में 137 की मौत से हड़कंप, श्मशान घाट दाह-संस्कार के लिए नहीं मिल रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heat Stroke in Gorakhpur: चार दिन में 137 की मौत से हड़कंप, श्मशान घाट दाह-संस्कार के लिए नहीं मिल रही जगह
Mon, 19 Jun 2023 04:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jun 2023 04:03 PM IST
सार
सीएचसी गोला के अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि की एक वजह हीट वेव भी हो सकती है। इस समय तापमान 43 के आसपास है। हीट वेव की चेतावनी पहले ही दे दी गई है। धूप में बाहर निकलने से सभी उम्र के लोग परहेज करें।
विज्ञापन
गोला के बेवरी घाट पर दाह संस्कार में आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गर्मी और लू के बीच गोला स्थित श्मशान घाट में बीते चार दिनों में 137 शवों का दाह-संस्कार हुआ है। यह संख्या सामान्य से चार गुना ज्यादा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये मौतें गर्मी और लू की वजह से हुई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी व लू से बचाव जरूरी है। धूप में बाहर निकलने से सभी उम्र के लोग परहेज करें।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला स्थित बेवरी घाट पर एक सप्ताह के अंदर शवों की आने वाली संख्या में सामान्य दिनों से चार गुना की वृद्धि हुई है। बेवरी घाट पर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून से 18 जून दोपहर तक कुल 182 शवों का दाह-संस्कार हो चुका है। रजिस्ट्रेशन कार्यालय के प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत शवों की संख्या में तकरीबन चार गुनी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि 14 जून को 19, 15 को 29, 16 को 35, 17 जून को 22 और 18 जून को दोपहर तक तकरीबन 32 शवों का दाह-संस्कार हो चुका था। उन्होंने बताया कि इन सभी शवों में 60 प्रतिशत 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों के थे। 40 प्रतिशत शव 50 वर्ष से ऊपर के लोगों का था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिला अस्पताल में नौ, गोला में चार दिन में 137 लोगों की मौत
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिला अस्पताल में नौ, गोला में चार दिन में 137 लोगों की मौत
विज्ञापन
सीएचसी गोला के अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि की एक वजह हीट वेव भी हो सकती है। इस समय तापमान 43 के आसपास है। हीट वेव की चेतावनी पहले ही दे दी गई है। धूप में बाहर निकलने से सभी उम्र के लोग परहेज करें।
इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी से अब देवरिया में 53 लोगों की मौत, शव वाहन-एंबुलेंस की किल्लत, प्रदेश में हाहाकार
इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी से अब देवरिया में 53 लोगों की मौत, शव वाहन-एंबुलेंस की किल्लत, प्रदेश में हाहाकार
हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- दिन में 11 बजे से चार बजे तक अधिक धूप में घर से न निकलें।
- बच्चों को बाहर धूप में न खेलने दें।
- हल्के रंगों के सूती कपड़े पहनें।
- बाहर निकलते समय पगड़ी, छाता का इस्तेमाल करें।
- लगातार पानी पीते रहें और शिकंजी का भी सेवन करें।
- बाहर अगर जा रहे हैं तो बीच-बीच में रूककर छायादार जगह पर आराम करें।
- बुजुर्ग और बच्चों को धूप में बाहर न निकलनें दें।