{"_id":"653107191017ecc5070d6328","slug":"heart-attack-occurred-on-road-passers-by-thought-he-was-drunkard-and-left-him-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क पर आया हार्ट अटैक, राहगीरों ने शराबी समझकर छोड़ा; सीओ ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क पर आया हार्ट अटैक, राहगीरों ने शराबी समझकर छोड़ा; सीओ ने बचाई जान
Thu, 19 Oct 2023 04:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:08 PM IST
सार
एक व्यक्ति को अचानक सड़क पर ही हार्ट अटैक आ गया। वह गिरकर तड़पने लगा लेकिन लोगों ने उसे शराबी समझकर छोड़ दिया। सीओ की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे तुरंत ही पीठ के बल लिटाया और खुद ही हमराही की मदद से उसको सीपीआर देनी शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कचहरी चौराहे के पास देर रात एक व्यक्ति को अचानक सड़क पर हार्ट अटैक आ गया। वह गिरकर तड़पने लगा लेकिन लोगों ने उसे शराबी समझकर छोड़ दिया। इस बीच खजनी सीओ अंजनी पांडेय एसएसपी से मिलने उनके कैंप कार्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
सीओ की नजर जब उस व्यक्ति पर पड़ी तो मौके पर पहुंचे। पता चला कि उसकी सांस उखड़ रही थी। शायद हार्ट अटैक आया था। उन्होंने उसे तुरंत ही पीठ के बल लिटाया और खुद हमराही की मदद से उसको सीपीआर देनी शुरू की।
विज्ञापन
थोड़ी देर तक सीना दबाते रहने से एक बार बीच में थोड़ी सी जान लौटी और हरकत हुई। पुनः सीपीआर देते रहने से एक जोर की सांस और तड़प के साथ व्यक्ति होश में आया। उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन