फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DM inspected Quarantine Center

डीएम ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- बाहर से आने वालों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

Sun, 19 Apr 2020 02:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur DM inspected Quarantine Center
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाडिंयन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के चल रहे लॉकडाउन में अन्य बीमारियों के मरीजों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन


चिकित्सीय इमरजेंसी सेवाओं में कोविड-19 से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मरीजों का इलाज सुनिश्चित करें। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया कि कोटा से आ रहे बच्चों को क्वारंटीन एवं चिकित्सीय जांच की पूरी तैयारी कर ली जाए।
विज्ञापन


इसके बाद वह सहजनवां में बने मुरारी इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर एवं गीडा में पूर्वांचल इंटर कॉलेज व आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण वहां पर बनाएं जा रहे क्वारंटीन सेंटर की सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त स्थानों पर साफ सफाई एवं सैनिटाइज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहजनवां अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed