फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health minister inspection the district hospital in basti

लंबे समय से गायब यूपी के 800 डॉक्टर होंगे बर्खास्तः स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह

Thu, 12 Mar 2020 09:59 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Mar 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Health minister inspection the district hospital in basti
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर प्रदेश में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। शासन तो इस पर नजर बनाए ही हुए है, स्वास्थ्य महकमा भी सचेत है। इस कड़ी में सोनौली, सिद्धार्थनगर में ककरहवां, बढ़नी बॉर्डर का निरीक्षण किया गया है। जहां गैर मुल्कों से आने वाले लगभग 11 लाख लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ सौ चिकित्सकों को जल्द ही बर्खास्त किया जाएगा। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस कमी को पूरा करने की प्रक्रिया शासन स्तर से शुरू हो गई है। 18 सौ नए डॉक्टरों की स्क्रीनिंग करा ली गई है। जल्द ही इस कमी को दूर कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि जो नए चिकित्सक यहां आएंगे सबसे पहले उन्हें सीएचसी व पीएचसी पर तैनात किया जाएगा। यह व्यवस्था शासन स्तर से तय की गई है। नए चिकित्सक भर्ती के समय ही अपनी सुविधा के अनुसार पीएचसी व सीएचसी का चयन किए हैं। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात करीब आठ सौ ऐसे चिकित्सक हैं, जो तैनाती के बाद ज्वाइन तो किए मगर लंबे समय से गायब हैं। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसके बाद यह स्थान रिक्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में रेडियोलाजिस्ट की कमी को स्वीकारते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल 124 रेडियोलाजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि करीब 864 की जरूरत सूबे को है। इस कमी को पूरा करने के लिए शासन स्तर से प्रयास हो रहा है। आम आदमी के स्वास्थ्य के प्रति शासन व सरकार संवेदनशील है। दवा और संसाधनों की कहीं कमी नहीं है। आम लोगों तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हर रविवार होता है। इसमें जांच, सुझाव व दवाएं निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed