फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Have to push and pull to board trains going to Bihar

Gorakhpur News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की, परेशान हो रहे यात्री

Fri, 10 Nov 2023 01:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

दिवाली व छठ पूजा के लिए लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। ट्रेनों में पूर्वांचल और बिहार के लोगों की भीड़ आ रही है। इसके अलावा तमाम लोग ऐसे भी हैं जो गाड़ी बदल-बदलकर घर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे जैसे ही बाघ एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची, यात्री इस ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Have to push and pull to board trains going to Bihar
हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए मारामारी मची है।

विस्तार

त्योहार में दिल्ली-मुंबई ही नहीं गोरखपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों को भी धक्का-मुक्की झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार दोपहर में बाघ एक्सप्रेस के गोरखपुर जंक्शन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ी। कोच के अंदर के यात्रियों को बाहर निकलने के लिए जूझना पड़ा। बिहार जाने वाली अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा। शुक्रवार को यह भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


दिवाली व छठ पूजा के लिए लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। ट्रेनों में पूर्वांचल और बिहार के लोगों की भीड़ आ रही है। इसके अलावा तमाम लोग ऐसे भी हैं जो गाड़ी बदल-बदलकर घर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे जैसे ही बाघ एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची, यात्री इस ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ के चलते स्लीपर कोच भी जनरल जैसा दिख रहा था।
विज्ञापन


लोग सामान समेत कोच के अंदर घुसने का प्रयास करने के लिए जूझ रहे थे। वहीं अंदर मौजूद यात्री स्टेशन पर उतरने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों के नहीं होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। 65 वर्षीय विश्वनाथ प्रजापति सामान समेत भीड़ में दब गए थे, जिन्हें अन्य यात्रियों ने खींचकर बाहर निकाला। स्लीपर कोच में सवार राजलक्ष्मी मिश्रा कोच से निकल नहीं पा रही थीं, जबकि ट्रेन के चलने की सीटी बज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नरकटियागंज जाना है, कहां मिलेगी ट्रेन

दिल्ली से गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ और वहां से किसी अन्य ट्रेन से गोरखपुर जंक्शन पहुंचे श्रीराम प्रसाद नरकटियागंज के लिए ट्रेन खोज रहे थे। वह भी बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे, इसी दौरान पता लगा कि यह नरकटियागंज रूट पर नहीं जाती, तो फिर अपनी ट्रेन खोजने लगे। इसी दौरान किसी ने बताया कि नरकटियागंज वाली ट्रेन अभी लेट है। सुचित्रा बच्चों के साथ कानपुर से छपरा जा रही थीं। गोरखपुर तक गोरखधाम से आई थीं। यहां से छपरा जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed