{"_id":"5e42b4f48ebc3ee59d489209","slug":"handicraft-exhibition-organized-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में महिलाओं ने लगाई हस्त शिल्प कला की प्रदर्शनी, लोगों ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में महिलाओं ने लगाई हस्त शिल्प कला की प्रदर्शनी, लोगों ने की जमकर खरीदारी
Tue, 11 Feb 2020 07:36 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज और साक्षी महिला रोजगार संस्थान की ओर से इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित उद्योग भवन में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में उठाया गया बेहतर कदम है। अब हरेक तीन महीने पर इस तरह का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें मीनाक्षी राय ने जयपुरिया चूड़ी, नीतू गिरी ने अचार और बेसन का लड्डू, रजनी श्रीवास्तव ने आंवला का मुरब्बा, निकिता ने मेजपोश और चादर, अनुराधा राय क्राफ्ट और आर्ट, रोशनी ने हैंड पर्स, वैष्णवी मद्धेशिया ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। उनकी बिक्री भी की गई। इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु अजित सरिया ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिल जाता है।
पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले तीन साल से महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए काम किया जा रहा है। सहायक उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साक्षी महिला रोजगार संस्थान की मीनाक्षी राय ने कहा कि इस प्रदर्शनी से महिलाओं का उत्साह बढ़ा है। इस दौरान प्रवीण मोदी, किशन बथवाल, अशोक जालान, सुमित कक्कड़, आलोक अग्रवाल, महफूज रहमान, मनोहर लाल, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।