फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Handball: Gorakhpur defeated Ayodhya by a score of 12-05.

हैंडबॉल : गोरखपुर ने अयोध्या को 12-05 से हराया

Fri, 26 Dec 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Handball: Gorakhpur defeated Ayodhya by a score of 12-05.
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री कप राज्यस्तरीय हैंडबॉल और खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत बृहस्पतिवार को ग्रामीण स्टेडियम सहजनवां में हुई। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मेजबान गोरखपुर ने अयोध्या को 12-05 के अंकों के अंतर से हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस और अमेठी हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने 17-07 के अंतर से मैच जीतकर आगे की राह बनाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के माध्यम ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन संजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, दुर्गेश त्रिपाठी, आयोजक सचिव पंकज पांडेय, मान अरविंद चितौड़िया, अरविंद कुमार यादव, संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed