फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST team deposited five lakh rupees on fifth day

Gorakhpur: जीएसटी टीम ने पांचवें दिन जमा कराए पांच लाख रुपये, पकड़ी गई 47 लाख की टैक्स चोरी

Sat, 10 Dec 2022 11:46 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Dec 2022 11:46 AM IST
सार

गोरखपुर शहर में 24 प्रतिष्ठानों के कागजात खंगालें गए। इस दौरान टीमों ने 46.84 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी। टीम ने मौके से ही व्यापारियों से 3.94 लाख रुपये टैक्स भी जमा करवाया। वहीं 2.50 लाख रुपये शमन शुल्क जमा करवाया गया।

विज्ञापन
GST team deposited five lakh rupees on fifth day
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की तरफ से लगातार पांचवें दिन भी बिना पंजीयन कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार को गोरखपुर- बस्ती मंडल में कुल 14 टीमों ने छापे की कार्रवाई की। शहरी क्षेत्र में चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में दुकानों पर पंजीयन की जांच की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जांच में 24 प्रतिष्ठानों के कागजात खंगालें। इस दौरान टीमों ने 46.84 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी। टीम ने मौके से ही व्यापारियों से 3.94 लाख रुपये टैक्स भी जमा करवाया। वहीं 2.50 लाख रुपये शमन शुल्क जमा करवाया गया।
विज्ञापन


चार टीमें देर रात तक महाराजगंज में जांच करती रहीं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू देव मणि शर्मा ने बताया कि यह अभियान एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक विमल कुमार राय के नेतृत्व में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापे का उद्देश्य बिना पंजीयन के कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों द्वारा पंजीयन कराया जाना है। बिना पंजीयन के कारोबार होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed